बरेली
10 अगस्त को निकलेगी बाबा महाकाल की पालकी यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार 10 अगस्त को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर, रामपुर गार्डन में हुई प्रेस वार्ता में ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल और महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने जानकारी दी। दोपहर 4:00 बजे मंदिर सेठ गिरधारी लाल, श्यामगंज से भगवान महाकाल चांदी की पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। साथ में कालभैरव और माँ अन्नपूर्णा भी रथ पर विराजमान रहेंगे। यात्रा श्यामगंज, शिवाजी मार्ग, बांस मंडी, रोडवेज, चौकी चौराहा होते हुए श्यामगंज मंदिर पर विश्राम करेगी। पटेल चौक से बरेली कॉलेज गेट तक झांकियां सजाई जाएंगी।



