बरेली
विधायक डीसी वर्मा ने किया कांवरिया सहायता शिविर का उद्घाटन
एसडीएम-तहसीलदार ने यात्रियों को भोजन कराया, बांटे मेडिकल किट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मीरगंज तहसील प्रशासन के नेतृत्व और क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा के निर्देशन में कुल्छा खुर्द स्थित शर्मा ढाबा पर कांवरिया सहायता शिविर का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश आरती और शिव-पार्वती की आराधना से हुआ। एसडीएम निधि शुक्ला और विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने पहुंचे कांवरियों को भोजन परोसा। इससे पूर्व एसडीएम और तहसीलदार ने कांवरियों को चिकित्सा किट वितरित की।
इस अवसर पर तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सिमरन मथानिया, लेखपाल पुष्पेंद्र, लोकेंद्र सिंह, विजय कुमार, कमलजीत, प्रेमराज राजपूत, ब्रह्म प्रताप, यादराम, तालेवार सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, रईस मियां, सुरेश कुमार, तेजराम मौर्य, पत्रकार ओपी शर्मा, विशाल गंगवार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



