बरेली

चंद्रनगर धार्मिक समिति ने शुरू की श्रीकृष्ण दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली श्रीकृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर की एक बैठक श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विचार-विमर्श कर शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और सभी पदाधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन भी किया गया। शोभायात्रा के लिए बैल ठेले और बैंड की एडवांस बुकिंग कर ली गई है। मंदिर की पुताई और सजावट की व्यवस्था तय कर ली गई है और शीघ्र ही रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समिति ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही पथ व्यवस्था और लाइट व्यवस्था के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। शोभायात्रा की विधिवत अनुमति के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सिविल डिफेंस का भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले सभी सभासदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। अतिथियों की सूची तैयार कर ली गई है और निमंत्रण पत्र भी छपने के लिए दे दिए गए हैं। बैठक में उपाध्यक्ष/प्रवक्ता दिनेश दद्दा एडवोकेट, शोभायात्रा उप संयोजक सुरेश दिवाकर, राजीव निर्भय, मंत्री सर्वेश गुप्ता, तोताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, सुनील सागर, शेर बहादुर गुप्ता, बांकेलाल श्रीवास्तव, अमूल कुमार गुप्ता, राहुल चौधरी, प्रदीप सिंह, नरेश चंद्र गुप्ता एवं पुजारी उमाशंकर मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने सुझाव रखे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button