बुलंदशहर

डी एम, एस एस पी ने लिया कांवड़ यात्रा का जायजा 

गंतव्य की ओर जा रहे कावंड़ियों का पूंछा  हालचाल 

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
औरंगाबाद बुलंदशहर : जिलाधिकारी कुमार हर्ष तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार की देर शाम स्टेट हाइवे स्थित खानपुर मोड़ पर पहुंच कर जल लेकर आ रहे कांवड़ियों का हाल चाल पूछा। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या का हर संभव समाधान, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे कांवड़ियों से उनका कुशल क्षेम पूछा और उन्हें अपनी यात्रा निर्विघ्न सकुशल संपन्न करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक बालिका भुवि सिंघल से उन्होने उसकी पढ़ाई लिखाई कक्षा और खेलकूद की जानकारी भी ली। बालिका को उसके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं उसके सिर पर हाथ फेरते हुए दीं।
उच्चाधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविर का भी जायजा लिया और व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button