उत्तरकाशी

 राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 35 से अधिक बुनकरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिला उद्योग केन्द्र, उत्तरकाशी के तत्त्वावधान में आज शुक्रवार को ब्लॉक सभागार डुंडा में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में हथकरघा (Handloom) कला को जीवित रखने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 से अधिक बुनकरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने उपस्थित बुनकरों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “हथकरघा उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रीढ़ है। स्थानीय बुनकरों को इस परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी इस हुनर से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।”
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डुंडा, ने अपने संबोधन में डुंडा क्षेत्र को ‘ऊन बाजार’ (Wool Market) के रूप में विकसित करने की संकल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उद्योग विभाग के समन्वय से क्षेत्र के हथकरघा उद्योग को नए आयाम तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँगे।
विगत वर्षों के राज्य स्तरीय पुरस्कृत बुनकरों की भी सराहना की गई
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केन्द्र उत्तरकाशी के प्रभारी महाप्रबंधक वैभव कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, विगत वर्षों में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले बुनकरों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया।
सम्मानित एवं उपस्थित प्रमुख बुनकर समारोह में सम्मानित होने वाले प्रमुख बुनकरों में कैर सिंह ,बिजेन्द्री देवी, लक्ष्मी चन्द, धर्म सिंह, सौम्पा देवी सहित 35 से अधिक बुनकर शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला उद्योग केन्द्र उत्तरकाशी के सहायक प्रबंधक आकाश सिंह, दलवीर सिंह बिष्ट, अजीत सिंह रावत एवं श्री पुजनेश राणा का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button