साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का निर्माण में देरी पर आजसू पार्टी ने दिया धरना,केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले से मनिहारी के बीच गंगा नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित गंगा पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी ने महादेवगंज में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने किया,आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया है।आगे पत्र में कहा गया है कि साहिबगंज एवं मनिहारी के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन यह पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है,यह गंगा पुल झारखंड एवं बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल है,इसके पूर्ण होने से साहिबगंज,मनिहारी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों का आवागमन बेहतर होगा,व्यापार,रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा।वही पत्र में उल्लेख है कि निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर साहिबगंज की जनता में काफी आक्रोश एवं निराशा व्याप्त हो रही है,आम जनता लंबे समय से इस महत्वपूर्ण परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रही है,ऐसी स्थिति में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय समीक्षा कराकर संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष ने मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभाग एवं एजेंसी को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें तथा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गंगा पुल नहीं,बल्कि समस्त साहिबगंज की जनता की अपील है,इस पुल के शीघ्र पूर्ण होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।इस मौके पर सुनैना देवी, सुशीला देवी,रजनी देवी,प्रीति देवी, भीम नारायण दास,रामप्रवेश महतो,दीप नारायण सिंह,ओम कुमार,सूरज कुमार पंडित,सहित सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



