गोड्डा

विश्व आदिवासी दिवस की राष्ट्रीय जनता दल ने दी बधाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष धनंजय यादव द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर समस्त झारखंड प्रदेश वासियों खास कर सभी आदिवासी भाइयों बहनों एवं बुजुर्गों को विश्व आदिवासी दिवस की राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आभार व्यक्त किया है कि आपके पूर्वजों के अथक प्रयास एवं लम्बी लड़ाई के बदौलत ही आपकी जल जंगल जमीन और संस्कृति की रक्षा हो पाई है। आज के दिन आदिवासियों के द्वारा हुल क्रांति का आगाज हुआ था। आज के दिन को हम सभी क्रांति दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के रूप मनाते है। और अपने सभी आदिवासी समाज के महापुरुषों यथा भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो, जयपाल सिंह मुंडा, बाबा तिलका मांझी, देवेंद्र मांझी, पदम् भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महानायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। और हम सभी संकल्प लेते हैं कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को अपना अधिकार मिले जो आप सभी महापुरुषों का सपना था। उस सपना को साकार करने को प्रयासरत है, और आगे भी रहेंगे। इस प्रयास को खंडित करने का प्रयास जो भी राजनैतिक दल करेंगे, उसे मुंह तोड़ जबाव देने का काम हम सभी करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button