गोड्डा
गोड्डा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, बाबाधाम में करेंगे जल अर्पित
अलग-अलग जगह से कई जत्थे में पहुंचे कांवरिया

गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की देखी गई भीड़
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सावन माह के अवसर पर जिले से अलग-अलग जत्थों में कांवरियों का आना जाना लगा हुआ है। खासकर सोमवार को बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित करने को लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों से निकलकर कांवरियों का जत्था सामने आ रहा है। गोड्डा से कई कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज प्रस्थान कर गया है। इसे लेकर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की काफी संख्या में भीड़ देखी गई है। जल अर्पित करने जा रहे हैं कांवरियों ने बताया कि गोड्डा के दर्जनों गांव से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज जाने के लिए गोड्डा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आया है। ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचने के बाद कांवरियों का जत्था देवघर के लिए प्रस्थान करेगी। सोमवार को बाबा धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित करेगा। बताते चले की दूसरी सोमवारी को लेकर कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के अलावा उत्तरी वाहिनी गंगा से जल उठाने के लिए बरारी घाट के अलावा कहलगांव घाट से भी कांवरियों की ओर से जल उठाकर अलग-अलग शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। जिले के दर्जनों कावरिया भागलपुर के बरारी घाट के लिए रविवार को रवाना हुए हैं जो सोमवार को शिवपुरी मंदिर में बाबा पर जल अर्पित करेंगे। सावन माह को लेकर बोल बम के नारों से गुंजायमान हो रहा है।




