सिंगरौली

वार्ड पार्षद ने किया फलदार पौधे का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में पार्षद अनिल बैंस के निजी निवास पर फलदार पौधों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम, सिंगरौली अनिल कुमार वैस द्वारा एनटीपीसी के सीएसआर मद से प्राप्त आम, आंवला, कटहल, सीताफल और नींबू जैसे विभिन्न फलदार पौधों का नागरिकों को वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए पार्षद श्री वैस ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, और पौधे लगाना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि हमारे भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम है। ‘एक वृक्ष 10 पुत्र के समान’ होता है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। आइए, आज इस पावन अवसर पर वृक्ष लगाकर जीवन बचाने का संकल्प लें और अपनी धरा को हरा-भरा बनाएं।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश शाह, कृष्ण शाह, राजेंद्र शाह, योगेंद्र कुमार वैश्य, बलिराम शाह एवं संजय नाई सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button