कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने अधिवक्ताओं का सम्मान किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : विश्व बैंक आई ब्लाक स्थित स्मृति पैलेस में रविवार को कुर्मी परिवार समागम के तत्वावधान में भव्य ‘अधिवक्ता सम्मान समारोह’ एवं गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया इस गौरवमयी कार्यक्रम में जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव की विभिन्न तहसीलों से आए न्यायप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं को समाज में उनके उत्कृष्ट और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया समारोह के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में उपयोगिता अत्यंत महत्वपूर्ण है पीड़ित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में हमारे समाज के इन कानूनी योद्धाओं की अहम भूमिका रही है, जिसे रेखांकित करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह सचान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में समाज के लोगों को निरंतर न्याय दिला रहे लगभग चार सौ अधिवक्ताओं के समर्पण भाव का सम्मान करती है। समाज की प्रगति बिना मजबूत न्याय व्यवस्था और जागरूक अधिवक्ताओं के संभव नहीं है कार्यक्रम के दौरान ‘अधिवक्ता सम्मान, अधिवक्ताओं की समाज में उपयोगिता एवं योगदान’ विषय पर एक विशेष गोष्ठी का भी आयोजन हुआ गोष्ठी की रूपरेखा रखते हुए एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला फोरम कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष विनोद कटियार उपस्थित रहे, जिन्होंने अधिवक्ताओं के हितों और उनके सामाजिक दायित्वों पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकीकृत बाल एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष राधेश्याम कटियार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक अभियोजन कानपुर देहात कुशल पाल सिंह मौजूद रहे अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं को समाज का सजग प्रहरी बताया इस अवसर पर मुख्य रूप से बृजेन्द्र स्वरुप सचान,बी डी सचान,अनुक्रम सिंह,शिव सचान फौजी,जे एन कटियार,शैलेन्द्र सचान, आलोक सचान,अवधेश कटियार,नागेश सचान,आनन्द कटियार,अमित सचान सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक,प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



