बरेली

एसएसपी अनुराग आर्य ने रात्रि में किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण 

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा रात्रि 12 बजे से 2 बजे तक बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण किया गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ रामगंगा तिराहा, देवचरा चौराहा, भमोरा से पुट्ठी बॉर्डर तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों के लिए सुगम मार्ग एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर लगे अधिकारियों से मौके पर ही व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया और छोटी-छोटी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मार्ग में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मौके पर एसपी ट्रैफिक अकमल खान एवं अंशिका वर्मा मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button