साहेबगंज

जेजेए सदर प्रखंड उपाध्यक्ष विकास रंजन शर्मा भागलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

4 सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जेजेए साहिबगंज जिला सचिव आलोक कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने रविवार को भागलपुर के जीरो माइल स्थित श्रीराम इमरजेंसी अस्पताल पहुंचकर जेजेए सदर प्रखंड उपाध्यक्ष विकास रंजन शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।जहां बीते दिनों विकास रंजन शर्मा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था जिसके बाद उसे बेहतर इलाज हेतु श्रीराम इमरजेंसी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था जहां उनका इलाज जारी हैं।इस दौरान जेजेए जिला सचिव आलोक कुमार ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली तथा परिजनों से भी बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।जहां चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है और स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।उधर जेजेए पदाधिकारियों ने विकास रंजन शर्मा के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।साथ ही संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।इस मौके पर सदर प्रखंड सचिव अरविंद कुमार यादव,उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार यादव,जेजेए सदस्य अमित राज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button