बरेली
40वां पांचाल महोत्सव हर्षौल्लास से मनाया गया
नाटक "प्रीपेड मृत्यु" ने बांधा समां, विजेताओं को सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में 40वां पांचाल महोत्सव हर्षौल्लास से मनाया गया।
प्रथम सत्र में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। प्राइमरी नृत्य-अन्वी एवं वीरा अरोड़ा प्रथम, अद्रीका बाला चंद्रा एवं श्रेया यादव द्वितीय। जूनियर एकल गायन-शौर्य कोहली प्रथम। युगल गायन-धैर्य व शौर्य कोहली प्रथम। जूनियर एकल नृत्य-कनिका जायसवाल, तान्या शर्मा, अर्जिता, आंशिका शर्मा, अराध्या, आकांक्षा प्रथम, अनन्या, आरोही सिंह, आन्या श्रीवास्तव, तनुश्री द्वितीय, इशिता तृतीय। सीनियर एकल नृत्य-वैष्णवी अग्रवाल, श्रीबाला, रोशनी सिंह, अविका सिंह प्रथम, अविका द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय। जूनियर बॉयज-देव सिंह प्रथम, स्पर्श, अनिरुद्ध द्वितीय। सीनियर बॉयज-शिव यादव प्रथम, नैतिक, हर्ष गुप्ता द्वितीय। युगल नृत्य-अंशिका-अपर्णा प्रथम, अरहांश-अधिरप्त द्वितीय। ग्रुप डांस-बूगी जोन, हिप हॉप, जैक्सन प्रथम, रीना मॉडल स्कूल, मिशन एकेडमी बहेड़ी, हिप हॉप, इंडियन द्वितीय। निर्णायक-हरजीत कौर, नीमा भंडारी, नाजमा, नाहिद बेग। संचालन-सुनील धवन, कमल श्रीवास्तव।
द्वितीय सत्र में शैलेंद्र कुमार लिखित-निर्देशित नाटक “प्रीपेड मृत्यु” का मंचन हुआ। शैलेंद्र कुमार, शौर्य सक्सेना, शालिनी गुप्ता ने अभिनय किया। बैक स्टेज-अक्षत, अजय। पुरस्कार-सुरेश शर्मा। उपस्थित-डॉ. सय्यद सिराज अली, देवेन्द्र रावत, अजय राज शर्मा, भूपेंद्र वर्मा, रत्ना वर्मा, नीलम वर्मा, दिलशाद, अमित कक्कड़, प्रमोद उपाध्याय, मिराज, सुबोध शुक्ला, नरेश विश्वकर्मा। कार्यक्रम के अंत में आभार-अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने व्यक्त किया।



