जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने किया ध्वजारोहण, कर्मियों को मिले प्रशस्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस पर कारागार में देशभक्ति का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला कारागार में जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। बंदियों के मध्य तिरंगा तथा स्व. जवाहरलाल नेहरू व शहीद खान बहादुर खां के स्मृति स्थल पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पी०सी० मीना, आई०पी०एस०, पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर प्रदेश द्वारा कारागार सेवा में अभिनव योगदान के लिए जिला कारागार बरेली में तैनात राघवेंद्र सिंह वर्मा उप जेलर व राजीव त्यागी वरिष्ठ सहायक को प्रशस्ति चिन्ह रजत तथा प्रमाण-पत्र जेल अधीक्षक द्वारा प्रदान किया गया।
जेल अधीक्षक द्वारा कारागार पर तैनात देवदत्त उपजेलर, राहुल मिश्रा कनिष्ठ सहायक, सुरेश चन्द्र हेड जेल वार्डर, रामगोपाल सिंह हेड जेल वार्डर, अजीत कुमार जेल वार्डर, देवेश कुमार उपाध्याय जेल वार्डर, अशोक कुमार शुक्ला जेल वार्डर एवं सुश्री रीना महिला जेल वार्डर को निर्धारित दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन करने पर प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिए गए। इस अवसर पर कारागार के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



