बरेली
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, फल-फ्रूट व शिकंजी वितरित
चौपला पर भंडारा, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा क्षेत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हिंद रक्षक, शिव महाशक्ति सेवा संस्था नाथ नगरी धाम के तत्वावधान में चौपला चौराहा, भल्ला मार्केट के पास बदायूं रोड पुल पर शिव भक्त कांवड़ियों का स्वागत किया गया। संस्था ने पुष्प वर्षा कर फल-फ्रूट, जीरा पानी, शिकंजी व फ्रूटी वितरित की।
पुलिस लाइन गेट के सामने व चौपला पर भंडारा भी हुआ। प्राचीन पौराणिक शिव मंदिर चौपला के पुजारी पंडित कुलदीप जी ने भोले परिवार को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में प्रधान अध्यक्ष प्रवीण जे. भारद्वाज, भंडारा संचालक दिनेश शर्मा, पूनम भल्ला, सुखवीर जोशी, प्रसून भारद्वाज, कुणाल जोशी, दीपक कश्यप, महासचिव नीरज भारद्वाज, कनुप्रिया, आकाश, डॉ राकेश शर्मा, बिमला शर्मा, विपिन भाई, शिवम ठाकुर, राकेश रस्तोगी आदि शामिल रहे।
बिहारीपुर चौकी इंचार्ज शिवम गौतम, रोहताश कुमार, बलवीर सिंह, हिमांशु का सहयोग रहा। प्रवीण भारद्वाज ने कहा श्रावण में शिव भक्तों की सेवा से असीम पुण्य प्राप्त होता है।



