बरेली
तीज महोत्सव में रेनू मिश्रा बनीं तीजक्वीन
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़ाया आयोजन का रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन महिला मंडल द्वारा मंजू गोयल एवं ममता गर्ग के निर्देशन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में डांस, मेहंदी, स्पॉट इवेंट, बेस्ट ड्रेस-अप एवं तीज क्वीन प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज का उल्लास जीवंत किया।
तीज क्वीन का खिताब रेनू मिश्रा ने जीता। फर्स्ट रनर-अप अनुराधा खंडेलवाल, सेकंड रनर-अप गीतेश गुप्ता रहीं। मेहंदी में प्रथम वंदना अग्रवाल, द्वितीय ममता गर्ग। बेस्ट ड्रेस-अप रीना अग्रवाल। डांस में प्रथम संध्या खंडेलवाल, द्वितीय रेणु वार्ष्णेय।
स्पॉट इवेंट में सुषमा गुप्ता, ललिता अनेजा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, कंचन अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, मधु खंडेलवाल एवं उमा रेलन ने भाग लिया। गीत-संगीत, नृत्य व खेलों से माहौल भक्तिमय रहा। पुरस्कार संरक्षक सविता अरोड़ा ने वितरित किए।




