
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित मंडल के शाखाधिकारी मौजूद रहे। जीएम ने रेलखंड के स्टेशनों, यार्ड, रेलपथ, ओएचई, पुलों और समपार फाटकों का अवलोकन कर परिसंपत्तियों की स्थिति और अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता परखी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलपथ के नियमित अनुरक्षण और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।




