बुलंदशहर
सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी की परिवर्तन यात्रा कल सिद्धगढ़ी से होगी शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के सम्भावित प्रत्याशी भगवन्त उर्फ पिन्टू चौधरी, कल से जनसेवा के संकल्प के साथ परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रहे है यह यात्रा कल सुबह दस बजे प्रसिद्ध सिद्धगढ़ी (छतारी) से विधिवत शुरू होगी यात्रा का प्रमुख मार्ग और पड़ाव आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परिवर्तन यात्रा सिद्धगढ़ी से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करेगी यात्रा का मार्ग प्रारम्भ सिद्धगढ़ी (छतारी) सुबह दस बजे बुढासी, डड्डू, छतारी दोराहा, त्यौर बुर्ज, धौररु, बरखेड़ा, हसनगढ़ी, समापन चौडेरा, पडावल, अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सम्भावित प्रत्याशी भगवन्त उर्फ पिन्टू चौधरी, एवं कुलदीप चौधरी, ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन की समस्याओं को सुनना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराना है उन्होंने शिकारपुर विधानसभा के समस्त नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे कल सुबह दस बजे सिद्धगढ़ी पहुँच कर इस परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इसे ऐतिहासिक बनाएं ।



