बेतुल

बैतूल ब्लॉक की 72 पंचायतों में कांग्रेस ने नियुक्त किए अध्यक्ष

 संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद

जिला कांग्रेस ने जारी की पंचायतवार नियुक्तियों की सूची
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने बैतूल ब्लॉक (ग्रामीण) की पंचायतों में अध्यक्ष और महिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति और जिला प्रभारी सुनील उईके की सहमति के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा ने नियुक्तियों की घोषणा की। जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे के हस्ताक्षर से जारी आदेश में पंचायत स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी ने पंचायत स्तर पर अध्यक्ष के साथ महिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है, जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही गांव-गांव तक कांग्रेस की सक्रियता मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
जीन पंचायत में बलिराम बर्डे एवं वंदना वागद्रे, बोरगांव में राजेश (सोनू) धोटे एवं सरिता साबले, दानोरा (जीन) में जयंत देशमुख एवं बायाबाई देशमुख, ताहली में चंद्रकिशोर यादव एवं निशिता देशमुख, कुम्हली में कृष्णा वाडिवा एवं ममता बारस्कर, देवगांव में साजिद सिद्दीकी एवं सुल्ली भलावी, हिवरखेड़ी में दिलीप सिसोदिया एवं सरिता बामने, बोडी जुनावानी में खुशीराम धुर्वे एवं सलिला धुर्वे, कोदारोटी में हृदयराम पटेल एवं सुशीला सोनी, मंडई बुजुर्ग में नारायण यादव एवं अनीता झरे तथा मंडई खुर्द में गोकुल गाडगे एवं रामाबाई यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह माथनी में संजय पारधे एवं पूनम रावते, लापाझिरी में रामा यादव एवं उर्मिला कवड़े, जामठी में नवीलाल यादव एवं बबली करोचे, साकादेही में कैलाश यादव एवं ललिता वाडिवा, मरझिरी में आलोक काकोडिया एवं निशा परते, कढ़ाई में राजेश धुर्वे एवं शीतल धुर्वे, बासपानी (ठानी) में धर्मदास यादव एवं मंगली वरकडे, टेमनी में अजबराव लोखंडे एवं निर्मला वराठे, महदगांव में राहुल डिगरसे एवं कंचन चंदोकार, ढोढवाड़ा में ओमप्रकाश पंडाग्रे एवं मंगली धोटे, डहरगांव में जुनेद खान एवं हेमलता धुर्वे तथा खेड़ी में ब्रह्मदेव राने एवं आरती बारस्कर को नियुक्त किया गया है।
सराड में सटन इवने एवं वंदना बड़ोदे, रोंढा में चंद्रकिशोर कोडले एवं आशा कालभोर, सांवगा में मनोज पवार एवं करिश्मा पवार, खड़ला में दिलीप माने एवं हरसीता पारखे, दानोरा में शरद सरले एवं अनीता चौहान, भोगीतेड़ा में आशीष महाजन एवं कविता गोचरे, भड्डूस में राजकुमार पवार एवं निर्मला बाथरी, सेलगांव में मारोतीराव गायकवाड़ एवं रीता पवार, नाहिया में मनोज वराठे एवं सुमन बड़खाने, सोहागपुर में गुलाब कापसे एवं उर्मिला धुर्वे, साईखेड़ा में अमरलाल पंद्राम एवं सीता कवड़े तथा जावरा में रविन्द्र (लड्डू) दवंडे एवं गीताबाई सोनी को दायित्व सौंपा गया है।
बडोरा में जय सरले एवं कीर्ति धोटे, आरूल में बंटी धामोरे एवं माया धामोरे, भैंसदेही में कृष्णकुमार निर्मले एवं ममता निर्मले, खेड़ली में सतीश दांड़गे एवं सविता चौहान, बाजपुर में राजेश गंगारे एवं रंजीता उईके, मलकापुर में सुभाष पवार एवं मंजू वरकडे, जैतापुर में रविन्द्र सरियाम एवं रामकली सरियाम, लाखापुर में भूरा यादव एवं कल्पना मोहबे, बरसाली में गोमाजी नागले एवं निर्मला आहके, बघवाड़ में रामभरोस उईके एवं सरवती भुसुमकर, खंडारा में मोहित राठौर एवं अर्चना यादव तथा नीमझिरी में दशरथ सेलुकर एवं मनकोबाई को जिम्मेदारी मिली है।
मोवाड़ में सनी उईके एवं मालती धुर्वे, कन्हड़गांव में सुनील धुर्वे एवं लक्ष्मी उईके, खेड़ला में आकाश बिसोनी एवं उषा उईके, कुम्हरेटेक में दौलतराव मेहरनवार एवं प्रेमलता धुर्वे, मिलनपुर में रितेश कोसे एवं प्रतिभा ठाकरे तथा बयावाड़ी में गोलू कामतकर एवं तुलसीबाई साकरे को पंचायत संगठन की कमान सौंपी गई है।
बघोली में प्रकाश भोपते एवं भावना बागबोले, अमदर में आदित्य राजपूत एवं शकुन निरापुरे, सुरगांव में रूपेश सातपुते एवं पूर्णिमा घोरसे, भरकावाड़ी में राजा गोरिया एवं अंजना ठाकरे, कोलगांव में डॉ. अयोध्याप्रसाद दुबे एवं पिंकी मोहारे, गोरखार में लक्ष्मण धुर्वे एवं अनीता नवडे, जसौंदी में सुखदेव उईके एवं सुनीता मर्सकोले, दीवानचारसी में शिवजी धुर्वे एवं रोशनी धुर्वे, बोरीकास में सुरेश वरकडे एवं रेखा पंद्राम, हथनीझिरी में सालकराम धुर्वे एवं सतवंती धुर्वे, पीपला में वामन दाते एवं मनीषा जामोरे तथा सेहरा में दिलीप लिल्लोरे एवं निर्मला बेले को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रेडवा में मनोज कोसे एवं नीतू अतुलकर, बारव्ही में विजय राने एवं अंजू साहू, गुडी में मुन्ना उईके एवं सरिता उईके, गौला में दीपक पंडाग्रे एवं बबीता देशमुख, चारबन-छाता-हाथीडिंगर में गणेश उईके एवं फूलवंती उईके, सेलगांव घोघरी में सुरेश जितपुरे एवं रुक्मणी साहू तथा थावड़ी में शंकर अतुलकर एवं प्रियंका धुर्वे को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंचायत स्तर पर नई नियुक्तियों से संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button