साहेबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय प्रबंधन एंव स्टेट बैंक आफ इंडिया कॉलेज कैंपस शाखा के पदाधिकारीयों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापकों एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया कॉलेज कैंपस शाखा के पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।शाखा प्रबंधक परेश कुमार ने स्टेट बैंक की पॉलिसी एवं कार्यों की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला वहीं प्राचार्य ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले गरीब छात्र छात्राओं को बैंक से मिलने वाले लाभों की जानकारी को सुलभ बनाने की बात कही। रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार ने ई विद्या पोर्टल,फिक्स डिपाजिट,पेंशन स्कीम,छात्रों के नामांकन शुल्क अदाएगी,ऑनलाइन पेमेंट पर विस्तृत चर्चा की तथा यह सभी कार्य आसानी ढंग से कैसे हों इस पर विचार मंथन करने पर बल दिया।अंग्रेजी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ.संतोष कुमार चौधरी ने अतीत के पन्नों पर दृष्टिपात करते हुए कहा कि एक समय था जब स्टेट बैंक आफ इंडिया के कॉलेज कैंपस शाखा में कॉलेज के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए एक अलग से काउंटर हुआ करता था जिससे कालेज कर्मियों को अपने कार्य में सुलभता एवं समय की बचत होती थी किंतु अब ऐसा नहीं होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है,उन्होंने एक काउंटर अलग करने का आग्रह बैंक के पदाधिकारी से किया।वहीं बैंक के पदाधिकारी ने एटीएम कार्ड,डेबिट कार्ड, मास्टर कार्ड,रूपए कार्ड,से मिलने वाले फायदे को बताया। B.Ed विभाग के शिक्षकों ने B.Ed छात्र छात्राओं के नामांकन शुल्क अदाएगी B.Ed फंड के फिक्स्ड डिपॉजिट विषय पर अपने विचार रखें।महाविद्यालय के छात्रों को किस तरह ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाए ताकि बच्चे राशि का आदान-प्रदान कम से कम परेशानी में कर सके इस विषय पर भी चर्चा की गई आज की इस बैठक में लाइफ साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीरा चौधरी अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मरियम हेंब्रम,डॉ. संतोष कुमार चौधरी बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव के साथ-साथ बैंक में शाखा प्रबंधक पोरेश कुमार,वरुण प्रियदर्शी,मुकेश कुमार,श्रवण कुमार सिंह,नीरज कुमार,प्रकाश कुमार एवं सौरव उपस्थित थे



