गोड्डा

बसंतराय के धपरा गांव में आयोजित अखंड हरी कीर्तन में पहुंचे श्रम मंत्री सुनी लोगों की समस्या, कहा- अपनों के बीच जाकर मिलता है सुकून।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गोड्डा : बसंतराय प्रखंड अंतर्गत धपरा गांव में 24 घंटे के अखंड हरी कीर्तन में झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल हुए। वहीं इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समुदायों को सुना और जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पहुंचे मंत्री संजय यादव का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर और भगवा अंग वस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मंत्री संजय यादव ने कहा कि मुख्य सड़क से प्लस टू उच्च विद्यालय घपरा तक बहुत जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा की क्षेत्र में जल्द ही विकास के सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे। कहा कि क्षेत्र में किसी तरह का आयोजन होता है तो मैं भाई, बेटा और परिवार के नाते पहुंचता हूँ, मुझे लोगों का प्यार मिलता रहा है। आज भी यहां के लोगों का प्यार हमें खींचकर इस चिलचिलाती धूप में भी ले आया है, जहां अपनों के बीच आकर सुकून सा लगता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास आलोचना के सिवा कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने मौके पर मौजूद दर्जनों फरियादियों से उनकी फरियाद सुनी और निष्पादन का भरोसा दिलाया। मौके पर उप प्रमुख बजरंगी यादव, मुखिया आलमगीर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जयनारायण भगत, कैलाश पंडित, मोहम्मद कुद्दूस आलम, भोला रविदास, मोहम्मद हसनैन, आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button