बोकारो

धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल।

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत नई ट्रेनों की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद अवस्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा के राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास कर रहे थे।
प्रतिनिधि मंडल ने मंडल परिचालन प्रबंधक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस 13 सुत्री मांगपत्र में कोलकाता- अजमेर, कोलकाता- अहमदाबाद, धनबाद – भोपाल एवं धनबाद – मुंबई जैसे एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित चंद्रपुरा – गोमिया – बरकाकाना मार्ग से होकर पटना, नई दिल्ली, वेल्लोर के रास्ते केरल /कर्नाटक, हटिया, देवघर, जयपुर, इंदौर, पुणे जैसे जगह के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन परिचालक की मांग की गई है।
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा गोमिया से होकर कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती है जिसका ठहराव गोमिया में नहीं हो रहा है। हमारी पार्टी लंबे समय से इसके ठहराव की मांग को लेकर संघर्ष व प्रयासरत है। उन्होंने मंडल परिचालन प्रबंधक, धनबाद रेल मंडल से आग्रह किया की गोमिया समेत आसपास के प्रखंड की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त 13 सूत्री मांगों को पूरा करने में सकारात्मक पहल की जाए। मंडल परिचालन प्रबंधक ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा है कि वहां की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव एवं नई ट्रेनों के परिचालन के संबंध में सकारात्मक पहल की जाएगी।
इस प्रतिनिधि मंडल में माकपा जिला कमेटी सदस्य विनय महतो, सूरज कुमार अश्विनी कुमार शामिल थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button