पूर्व शिक्षक सह पूर्व मुखिया की पुण्यतिथि मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। अर्जुन चंन्द्र रजवार स्मारक समिति, धोबनी की और से शुक्रवार को चास प्रखण्ड के बाधाडीह पंचायत के प्रथम मुखिया सह सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय अर्जुन चन्द्र चन्द्र रजवार की 8 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय अर्जुन चन्द्र रजवार स्मृति स्थल,धोबनी में उनके चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता रजवार समाज सुधार समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने किया। जबकि संचालन जेएलकेएम नेता झारु रजवार ने किया।
वहीं जगन्नाथ रजवार ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन चन्द्र रजवार एक किसान परिवार में जन्में और वे कड़ी मेहनत कर 1961 में राम रुद्र उच्च विद्यालय,चास से मैट्रिक पास करते ही उन्हें चन्दनकियारी के प्राथमिक विद्यालय, नवाडीह में सहायक शिक्षक के रुप में पहला योगदान दिया। तथा प्राथमिक विद्यालय, उनके पैतृक गांव धोबनी से वे सेवानिवृत्त हुए।उसी दौरान 1980 को रजवार समाज सुधार समिति की संस्थापक सदस्य के रुप में समिति को स्थापित कर समाज के प्रतापपुर शाखा समिति की पहला अध्यक्ष बने थे. उनके अथक प्रयासों से समाज में फैले कुरितियां की खत्मा उनके अथक प्रयासों की देन थी।और उसके शिक्षक सेवा से सेवानिवृत्त उपरांत झारखण्ड राज्य में पहली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बाधाडीह पंचायत की अस्तित्व आने पर वे बाधाडीह पंचायत का पहला मुखिया बने। भयमुक्त समाज की निर्माण के लिए स्वर्गीय रजवार की विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की संकल्प लेने की जरूरत है। मौके दुर्गा चरण महतो, बलराम रजवार, गौरी नाथ रजवार, मंतोष रजवार, मनोज बाउरी, रंजीत रजवार, सुभाष रजवार, बिशन मोदी कोड़ा, मनसु रजवार, गोपाल रजवार, अर्जुन रजवार, रामु महतो, रुपेश कुमार महतो, पवन रजवार आदि शामिल रहे।



