सिंगरौली

शासकीय विद्यालय गड़हरा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली।शासकीय विद्यालय गड़हरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुब्बा लाल विश्वकर्मा एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर की गई।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया। प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी और दही-माखन का आनंद लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए।
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार उपाध्याय, शीतेश दुबे, शारदा प्रसाद शुक्ला, अनिल कुमार वर्मा, नितिन पटेल तथा शिक्षिकाएं अर्चना पटेल, निमिषा परमार और रजनी कुशवाहा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button