साहेबगंज

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

36 चोरी के मोबाइल के साथ बाइक जब्त,तस्कर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में राजमहल पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर राजमहल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 एंड्रॉयड मोबाइल और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 03 सितंबर की शाम सूचना मिली थी कि महाराजपुर की ओर से बेगमपुरा ब्रिज की तरफ एक व्यक्ति काले रंग की स्प्लेंडर पर पीठ पर बैग लटकाए आ रहा है,जिसमें संदिग्ध सामान है।एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजमहल के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर तुरतीपुर गांव के पास फोरलेन पर वाहन चेकिंग शुरू की गई।चेकिंग देखकर व्यक्ति ने पहले ही बाइक रोक दी और जवानों को नजदीक आते देख बाइक छोड़कर भागने लगा,इस दौरान उसका बैग हैंडल में फंस गया और फीता टूट गया जवानों ने पीछा किया,लेकिन आरोपी बैग और बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग निकला।बैग की तलाशी में 36 एंड्रॉयड मोबाइल मिले।पुलिस ने सभी फोन और बाइक को जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया।जप्त किए गए मोबाइल में आई फोन 03,वीवो 13,ओप्पो 06,रियलमि 03,वन प्लस 03,मोटोरोला-03,सैमसंग-02,नोटिंग-02 ,रेडमी-01कुल-36 पीस और एक काली सुपर स्प्लेंडर बाइक शामिल है।इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 303/26 दिनांक 03 सितंबर 2026 धारा 317(2)/317(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।वही छापामारी टीम में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,पु.अ.नि. ओम प्रकाश चौहान,स.अ.नि. रविशंकर झा हवलदार महेन्द्र यादव और आरक्षी  294 राजेन्द्र शर्मा शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button