बरेली

सपा ने घोषित किए विशेष आमंत्रित सदस्य, अनुभवी नेताओं से संगठन को मिलेगी धार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के आधार पर बरेली में विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पूर्व महापौर सहित वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ अनुभवी नेताओं को सम्मान देना संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है। जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यह सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सपा में संगठन सर्वोपरि है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में वरिष्ठ नेताओं को जोड़ने का उद्देश्य उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को दिलाना है। वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button