बरेली
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला एड्स रोकथाम समिति की बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सघन अभियान तथा जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक हुई।
बैठक में सीडीओ ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और जागरूकता को लेकर चर्चा की और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा गतिविधियों को समयबद्ध संचालित करने पर जोर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने सघन अभियान के उद्देश्यों, समय से जांच, उपचार और संक्रमितों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के बारे में जानकारी दी।
सीडीओ ने कहा कि जनसामान्य में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सही जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाए, अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सीएमओ, जिला क्षय रोग अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जेलर, दिशा स्टाफ और एनएसीपी कार्मिक मौजूद रहे।



