कानपुर

कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर एवं लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति तथा विद्यालय के अध्यक्ष अजय कपूर द्वारा शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर एवं लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति तथा विद्यालय के अध्यक्ष अजय कपूर द्वारा ‘कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल’ की शिक्षिकाओं को शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान,समर्पण और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय कपूर एवं अजय कपूर ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को शाल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु किए जा रहे अथक प्रयासों,समर्पण,निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को नमन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि ‘शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें एक जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष अजय कपूर ने शिक्षिकाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षिकाएं सीमित संसाधनों के बावजूद पूरी निष्ठा, लगन और मातृवत स्नेह के साथ बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित करने का कार्य कर रही हैं, जिसके लिए वे सभी सम्मान एवं अभिनंदन की पात्र हैं। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षिकाओं ने भी कोआपरेटिव इस्टेट प्रबंधन,चेयरमैन विजय कपूर,अजय कपूर एवं उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश पुरी, दिनेश कुशवाहा, आर.पी. सिंह,बसन्त लाल विश्वकर्मा,अरूण जैन, अशोक जुनेजा,अवधपाल सिंह,भीमसेन,महेश माखीजा, गुरविन्दर सिंह,हरेन्दर सिंह,संजीव कपूर, मनोज वोहरा,नरेश पंजाबी,नरेश विरमानी,पम्मी खन्ना, सतेन्द्र मोहन धींगरा, प्रेम राज,राजेन्द्र गुप्ता,शिशिर चौरसिया,सुभाष सिंह,यशपाल सचान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,उद्यमी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button