बरेली
मंडलायुक्त ने सुनी जनसमस्याएं, बोले – कागजी न हो निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडलायुक्त शंभू कुमार की जनसुनवाई में सोमवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, नगर निकाय और पेंशन से जुड़ी शिकायतें रखीं।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि निस्तारण सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे। मौके पर जांच कर कार्रवाई की जाए और फरियादी को राहत मिलने तक निगरानी रखी जाए।
उन्होंने निस्तारण के बाद फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिली है।


