
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में चार स्थानों पर कढ़ी-चावल के विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
पुलिस चौकी के पास -सर्राफा व्यापारी संजीव गोयल और उनके पुत्र गौतम गोयल उर्फ मुन्नू ने अपनी दुकान साईं इंटरप्राइजेज के सामने पहले कन्हैया को कढ़ी-चावल का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मढ़ी मंदिर पर -मोहल्ला साहूकारा स्थित मढ़ी मंदिर पर प्रहलाद अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल और कैलाश अग्रवाल की ओर से भंडारा लगाया गया।
बसंत विहार में – ठाकुर बसंत विहार कॉलोनी में गौरव मिश्रा, सूबेदार राम सिंह, सचिन चौहान और सभासद मोनू ठाकुर के सहयोग से भंडारा हुआ।
मेन बाजार में – शंकर लाल गुप्ता, संजीव शर्मा और बाबू रस्तोगी की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया।



