बरेली

राजश्री कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में 6 छात्रों का चयन 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक मैकेनिकल, बीबीए और पॉलिटेक्निक मैकेनिकल के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई।
बालाजी एक्शन बिल्डवेल प्रा. लि. के एचआर मैनेजर उमेश त्यागी, टैलेंट एक्यूजेशन लीड निर्मल चौधरी, सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर अरुण शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर आयुष त्यागी और डिप्टी मैनेजर शक्ति कुमार सिंह ने स्क्रीनिंग व साक्षात्कार के बाद चयन किया।
प्रबंध निदेशक इंजी. रोहन बंसल ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाना है। संस्थान 16 वर्षों से लगातार प्लेसमेंट करा रहा है।
चयनित छात्रों में बीटेक मैकेनिकल से भगवत शरण, आश्निक चौधरी, पॉलिटेक्निक से सौरभ गंगवार, दीपेंद्र शर्मा, शेखर सक्सेना और बीबीए से हरिओम सिंह शामिल हैं।
ड्राइव में डीन प्रो. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, प्लेसमेंट हेड डॉ. अंकुर भटनागर, दीपाली सिंह, नैना और कार्तिक का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button