सिंगरौली

दीपावली को लेकर सीआईएसएफ ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शक्तिनगर। दीपावली के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 15 सितंबर 2026 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, विद्युत विहार कॉलोनी, एनटीपीसी शक्तिनगर में सीआईएसएफ फायर विंग एवं एनएसएस इकाई द्वितीय व तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं/स्वयंसेवकों एवं 22 सहायक आचार्यों ने भाग लिया। सीआईएसएफ टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारणों, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार एवं उनके उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकास के उपायों की जानकारी दी। विभिन्न अग्निशामक उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया।
विद्यार्थियों को दीपावली में पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप कमांडेंट अरविंद कुमार के निर्देशन में सहायक कमांडेंट/अग्नि तरुण दत्ता, कंपनी कमांडर/अग्नि अजीत आनंद, उनकी टीम एवं एनएसएस अधिकारियों के सहयोग से हुआ।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गौतम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button