बरेली
मो. हसन और इशिता को मिला बेस्ट इंजीनियर पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन्स में 59वां इंजीनियर्स डे मनाया गया। भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती पर बीटेक आईटी 2023 बैच के मो. हसन खान और बीटेक सीएसई 2023 की इशिता शुक्ला को बेस्ट इंजीनियर पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि इफको आंवला के सीनियर जीएम (नैनो फर्टिलाइजर प्लांट) मुकेश खेतान और ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने सर्टिफिकेट प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने स्वागत किया। आदित्य मूर्ति ने छात्रों से विफलता से सीख लेकर नवाचार और समाज कल्याण के लिए काम करने को कहा। मुकेश खेतान ने विश्वेश्वरैया की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और नैनो यूरिया व डीएपी की उपयोगिता बताई।
इस दौरान डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. सौरभ गुप्ता, ई. विवेक यादव सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन पलक दीप कौर और कुणाल गुप्ता ने किया।




