बरेली

एसआरएमएस रिद्धिमा में जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का फाइनल

मिष्टी शुक्ला बनीं जायंट्स सिंगिंग स्टार

केसीएमटी की छात्रा ने जीता खिताब, मिला 31 हजार का कैश प्राइज
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में आयोजित जायंट्स सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता का खिताब केसीएमटी की छात्रा मिष्टी शुक्ला ने जीता। विजेता मिष्टी को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
इन्वर्टिस की छात्रा पुरस्कृति फर्स्ट रनर-अप रहीं, उन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के छात्र अजय शंकर सेकेंड रनर-अप रहे, उन्हें 15 हजार रुपये मिले। इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज की मुस्कान गुप्ता और यशी गंगवार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिले। सभी विजेताओं को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।
जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली के अध्यक्ष अभय जसोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 160 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, ऑडिशन में 148 प्रतिभागी पहुंचे, जिनमें से 22 को फाइनल के लिए चुना गया। निर्णायक मंडल में डॉ. रीता शर्मा, सात्विक मिश्रा, अवधेश कुमार गोस्वामी और विशाल सक्सेना शामिल रहे। फाइनल में निर्णायक मंडल और ऑडियंस की ऑनलाइन वोटिंग से विजेताओं का चयन हुआ। मिष्टी ने ‘कहां हो तुम चले आओ’, पुरस्कृति ने ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ और अजय शंकर ने ‘छाप तिलक सब छीनी’ गीत प्रस्तुत किया। संचालन पुनीत सक्सेना ने किया।
इस मौके पर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति, असित महेश्वरी, रमेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनुज सिंघल, मोहित अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. ऋतु गोयल, अमृता अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button