बरेली
गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री गणेश पूजन समारोह समिति के तत्वावधान में 36वें पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ वर्मा, संयोजक नरसू नायक और सहसंयोजक आदित्य सोम वर्मा ने किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था और वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्देशक हरजीत कौर और रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना और महिला हेल्पलाइन पर आधारित नाटक ‘बेटी रोशनी घर की’ का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।



