बरेली

जुलूस-ए-गौसिया को लेकर पुलिस ने आयोजकों के साथ की गोष्ठी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने जुलूस-ए-गौसिया के मद्देनजर आयोजकों और अंजुमनों के साथ गोष्ठी की।
थाना बारादरी परिसर में आयोजित बैठक में एसपी सिटी मानुष पारीक और एएसपी/सीओ सिटी थर्ड आशुतोष शिवम ने आयोजकों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। अधिकारियों ने जुलूस निर्धारित समय और रूट से ही निकालने तथा नियमों का पालन करने की अपील की।
आयोजकों ने भी सभी अंजुमनों से अपील की कि जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा और जुलूस शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार निकाला जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button