मध्य प्रदेश

लवकुशनगर परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

दीप जलाकर दीर्घायु की कामना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

छतरपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छतरपुर जिले की लवकुशनगर परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परियोजना अधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। केंद्रों को रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया था। बच्चों को लड्डू वितरित किए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण, पोषण अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से आंगनबाड़ी को नई पहचान मिली है। इसलिए उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर लवकुशनगर परियोजना के अंतर्गत आने वाले सभी सेक्टर लवकुशनगर नगर ,मुडेरी  ,चंदला, छटीबम्होरी ,एवं सभी सेक्टर के केंद्रों में कार्यक्रम संपन्न हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button