साहेबगंज

छात्र एवं छात्राएं अपने प्रत्येक जन्मदिन पर लगाए एक फलदार पेड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा मिशन कोलकाता की ओर से सोमवार को शहर के केंद्रीय विद्यालय में छात्र एवं छात्रों के बीच फलदार पौधा वितरण किया गया।केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्नेहा,कृषि बीमा कंपनी के नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर सह भाजपा नेता गणेश तिवारी,गंगा सेवा समिति सदस्य प्रमोद पांडे सहित अन्य ने छात्रों व शिक्षकों के बीच आम,कटहल,नारियल,आवंला,स्टार फ्रूट्स पौधा का वितरण किया। वही गणेश तिवारी ने कहा कि पेड़ पौधों हमारे जीवन के आधार हैं,पर्यावरण हमारे लिए बेहद जरूरी कार्य है,स्कूली बच्चे अपने जन्मदिन पर एक एक फलदार पौधा अवश्य लगाए और उसकी सेवा करके बड़ा करे।वही मौके पर संजीव श्रीवास्तव,चंपक दत्ता,अशोक सराफ,राजीव सिंह, राजीव चौधरी,दिवेश झा,मनोज झा,शिलाजीत वासु,अर्चना कुमारी,चन्दन सिंह,सहीत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button