सिंगरौली

भोपाल विज्ञान मेले में एनटीपीसी के हरित ऊर्जा पवेलियन ने आकर्षित किया ध्यान

नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और पर्यावरण संरक्षण की पहलें प्रदर्शित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित 13वें भोपाल विज्ञान मेले में एनटीपीसी विंध्याचल और एनटीपीसी गाडरवारा की ओर से संयुक्त रूप से मेगा पवेलियन लगाया गया है। विज्ञान भारती के सहयोग से मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित मेले में वैज्ञानिक नवाचारों और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित किया जा रहा है।एनटीपीसी के पवेलियन में नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया। यहां सौर पैनल और पवन चक्कियों के माध्यम से घरों को बिजली उपलब्ध कराने वाला कार्यशील मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ एनजीईएल के पुदीमदका स्थित प्रस्तावित ग्रीन हाइड्रोजन हब का कार्यशील मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।
आगंतुकों के लिए इमर्सिव एआर-वीआर मॉड्यूल, पावर क्विज, सेल्फी जोन और मनोरंजक खेलों की व्यवस्था की गई है। पवेलियन में एनटीपीसी की पर्यावरणीय पहल, राख के उपयोग से जुड़े नवाचार और सीएसआर गतिविधियों के प्रभाव को भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही कंपनी की कॉर्पोरेट और सीएसआर फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
‘सस्टेनेबल सितंबर’ अभियान के माध्यम से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। पवेलियन में प्रदर्शित कार्यशील मॉडल और इंटरैक्टिव गतिविधियां आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल और एनटीपीसी गाडरवारा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button