मेरठ

एमआईईटी में ‘स्मृति 1.0’ एल्युमनी इंटरेक्शन सेशन आयोजित

टीसीएस के आईटी एनालिस्ट शिवम गर्ग ने छात्रों को बताए प्लेसमेंट के गुर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। एमआईईटी के सीएसई विभाग के इकोस क्लब की ओर से एल्युमनी इंटरेक्शन सेशन स्मृति 1.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं, प्लेसमेंट प्रक्रिया और कॉरपोरेट करियर की तैयारियों से रूबरू कराना रहा।
कार्यक्रम में सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विकास श्रीवास्तव, एल्युमनी एसपीओसी  प्रियंका सहित विभाग के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तकनीकी एवं प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करने तथा बदलती इंडस्ट्री जरूरतों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता शिवम गर्ग, आईटी एनालिस्ट एवं रिक्रूटर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया, इंडस्ट्री की अपेक्षाओं, प्लेसमेंट अवसरों और कैंपस से कॉरपोरेट क्षेत्र में प्रवेश के लिए जरूरी कौशलों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर करियर और प्लेसमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए क्विज का भी आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीएसई विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विकास श्रीवास्तव एवं एल्युमनी एसपीओसी प्रियंका ने मुख्य वक्ता शिवम गर्ग को विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए सम्मानित किया।
आयोजकों के अनुसार, ‘स्मृति 1.0’ विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं और रोजगार की तैयारी को समझने में उपयोगी रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button