
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी करेंगे शिलान्यास
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो ।
बोकारो । महान समाज सुधारक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती पर 23 सितंबर को नावाडीह बाजारटांड़ के समीप विनोद बाबू स्मृति भवन का शिलान्यास किया जाएगा। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शिलान्यास करेंगे। योजना सांसद मद से स्वीकृत है।
यह जानकारी ऊपरघाट के सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम स्व. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद स्मृति भवन का शिलान्यास होगा।
उन्होंने कहा कि विनोद बाबू ने शिक्षा, सामाजिक एकता, अधिकार और जागरूकता की जो अलख जगाई, उसे स्मृति भवन के माध्यम से संजोने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। भवन उनके विचारों और संघर्षों की याद दिलाएगा।



