हजारीबाग
दारू थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में चोरी गई महिंद्रा कंपनी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में मो. अफ्ताब, पिता मो. मुबारक, ग्राम हरली, थाना दारू, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।




