पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने विमल यादव
100फिट ऊंचा प्रभु जगन्नाथ मंदिरनुमा पंडाल बनेगा आकर्षक का केंद

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति साक्षरता चौक काटरगंज दुर्गा पूजा समिति का बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष विमल यादव व अखिलेश यादव को बनाया गया।उपाध्यक्ष अंतेश यादव,केदार यादव,प्रमोद यादव,धर्मेंद्र यादव, रामदेव यादव,सुनील यादव,अजगैबी यादव व धीरेन यादव,सचिव वीरेंद्र यादव,गौरव यादव,कमलेश यादव व रामाकांत यादव,उपसचिव आदित्य यादव,गोल्डन कुमार,झाबर गौड़,खीरू यादव,दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश यादव,उपकोषाध्यक्ष हलचल यादव,अनंत कुमार,विवेक यादव, उमेश सिंह,प्रेम साह व राहुल को बनाया गया।वही पूजा से लेकर विसर्जन तक की जिम्मेदारी सभी को दिया गया।अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि मंदिर में पूजन की शुरुवात वर्ष1989से हुआ।प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत साज सज्जा,मां दुर्गा का आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है,और मेला का आयोजन किया गया है।इस वर्ष100फिट ऊंचा ओड़िया पूरी स्थित प्रभु जगन्नाथ मंदिरनुमा पंडाल आकर्षक का केंद्र रहेगा, वही विद्युत साज सज्जा,मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बने रहेंगे।पूजा,मेला ओर विसर्जन में निगरानी समिति,मेला में व्यवस्थापक,मेला में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।दूर दराज से आए दुकान लगाने वाले को जगह दी जाएगी, वही विसर्जन जुलूस भव्य व आकर्षक का केंद्र बना रहेगा,जिसमें पुजा पंडाल में साफ सफाई,सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।आगे कोषाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया इस वर्ष पूजा का बजट लगभग16लाख है।जिसमे पंडाल 6लाख,लाइट सजावट5 लाख,प्रतिमा निर्माण में1लाख,पूजन सामग्री और भोग1 लाख,विसर्जन,साज सज्जा सहित विभिन्न मद में खर्च की जाएगी।



