कानपुर
श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर में सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : किदवई नगर स्थित श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर में सप्त दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह धूम-धाम से मनाया गया। मंदिर महंत पंडित नितिन शुक्ला महाराज ने बताया कि इस समारोह में श्री रामचरित मानस पाठ,श्री राम राज्याभिषेक,श्री रामलीला, रावण दिग्विजय,दशरथ वरिष्ठ संवाद,श्री राम जन्म,ताड़का वध-अहिल्या उद्वार, गंगालीला,जनकपुरी भ्रमण,पुष्प वाटिका,धनुष भंग समारोह,सीता स्वयंवर एवं धार्मिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया जिसको देखकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ग्वालियर से आए भजन गायक मनोज शर्मा (पागल बाबा) एवं दीपांशी तिवारी कानपुर ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया अंकित बालाजी कानपुर की तरफ से हनुमान जी व भारत तिलकधारी कानपुर ने भोलेनाथ व पार्वती का नृत्य प्रस्तुत किया जहां सभी भक्तगण सुंदर सी प्रस्तुतियां देखकर झूमने को मजबूर हो गए आपको बता दे कि समापन के दिन मां भगवती का विशाल जागरण,हवन एवं विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद को ग्रहण किया वही महंत पंडित नितिन शुक्ला ने बताया कि हनुमान जी की पूजा करने से सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है और जो भी भक्त सच्चे मन से आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है वही जय जय श्री राम,जय बालाजी सरकार,जय बालाजी महाराज,जय हनुमान जी के जयकारों से क्षेत्रवासी भक्तिमय हो गए। इन कार्यक्रमों से मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन शुक्ला महंत,अशोक त्रिपाठी,मनीष श्रीवास्तव, एड. पंकज श्रीवास्तव,सचिन शुक्ला,मुन्ना चौबे,प्रमोद त्रिपाठी,उदय भट्टाचार्य,राज पंडित,आनंद पांडे,चंद्रेश तिवारी,मनोज मिश्रा सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।



