खैरथल

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर पहुंचे बलराम यादव

तिजारा निकाय चुनाव प्रकरण पर उठाई आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
किशनगढ़ बास। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राज्य निर्वाचन आयोग के घेराव एवं विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को जयपुर पहुंचे।
जयपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंच से तिजारा नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं एवं पार्षद अपहरण प्रकरण को लेकर अपनी बात रखी और मामले में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।
बलराम यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के मताधिकार और जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने तिजारा में चुनाव के दौरान सामने आए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से आवाज बुलंद करते हुए संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान खैरथल-तिजारा जिले से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button