
सहारनपुर । सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया और दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। ह्यवोट चोर गद्दी छोड़ह्ण के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर पुलिस और कार्यकतार्ओं के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें कुछ कार्यकतार्ओं के कपड़े फटने की बात सामने आई। पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेने के साथ दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कार्यकतार्ओं के कपड़े फटने की भी बात सामने आई।
पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया। पहले उन्हें थाना सदर बाजार ले जाया गया। बाद में पुलिस कार्यकतार्ओं को थाना गागलहेड़ी ले गई। देर शाम तक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने में जमा रहे।
कांग्रेस पदाधिकारी मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने ह्यवोट चोर गद्दी छोड़ह्ण के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
मामले की जानकारी मिलने पर सांसद इमरान मसूद, एमएलसी शाहनवाज खान समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरासत में लिए गए पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं के बारे में जानकारी ली।



