कैराना

हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना समेत विभिन्न मांगों को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों को अधिवक्ता हित में लागू करने की मांग की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईशपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन और हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के निर्णय को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button