गोड्डा

विश्व बुजुर्ग दिवस पर गोड्डा में स्वास्थ्य जांच शिविर

28 वृद्धजनों की हुई जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में शांति नगर स्थित मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिविर में 28 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह और नेत्र स्क्रीनिंग समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक डॉ. ब्यूटी कुमारी ने वृद्धजनों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को घर-परिवार में बेहतर एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। साथ ही जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक भी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, नंदकिशोर मांझी, कैलाशपति, बिंदेश्वरी प्रसाद, एएनएम चंदा कुमारी, रूपम कुमारी, यूसीएफ प्रहलाद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button