बोकारो

जयंती पर महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। सर्वोदय मंडल (सर्व सेवा संघ) बोकारो जिला की ओर से सेक्टर 3 डी स्थित बोकारो कर्मचारी पंचायत कार्यालय परिसर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई व उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में देश की हालात व चुनाव आयोग की निष्पक्षता, स्वतंत्रता, लोकतंत्र व संविधान पर मंडराते खतरे पर गंभीर चिंता जताई गई । चुनाव आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ देशभर में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया गया साथ ही सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर जेपी जयंती 11 अक्टूबर को गांधी चौक पर धरना देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अदीप कुमार व संचालन महावीर कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री रमाकांत वर्मा ने कहा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा व गिरफ्तारी नहीं होती है तब आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप मनोज भारतीय, प्रीति रंजन, वंशीलाल सिंह, ललन प्रसाद सिंह, सत्यनारायण राय, बलिंदर राम, रविन्द्र प्रसाद सिंह, नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button