बरेली

विष्णु इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विष्णु इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 22 टीमों के करीब 220 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 में विष्णु इंटर कॉलेज बरेली विजेता और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज फरीदपुर विजेता और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-19 में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी विजेता और भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा उपविजेता रहा। प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. हरिमोहन भारद्वाज ने किया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। चयनित खिलाड़ी 5 अक्टूबर को शाहजहांपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button